Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

चंपावत:अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

: भीमताल में भीषण बस हादसा चार यात्रियों की मौत कई घायल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी रोडवेज बस

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 25, 2024
भीमताल में भीषण बस हादसा चार यात्रियों की मौत कई घायल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी रोडवेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज बस Uk07PA 2822 बुधवार को भीमताल के आमडाली के पास पहुंची तो चालक रमेश चंद्र पांडे बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सैकड़ो फिट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस और राहत दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है राहत एवं बचाव कार्य जारी है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा अधिकारियों को घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देस दिए दुर्घटना में कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौके पर मृत्यु हो गई है। 04 शव भीमताल हॉस्पिटल पर रखे गए हैं। घायलों का विवरण निम्नवत है:- 1- रोहित सिंह बिष्ट उम्र 38 वर्ष पुत्र हरक सिंह बिष्ट 2-मनीषा बिष्ट पुत्री रोहित सिंह बिष्ट 3-अंशिका बिष्ट उम्र एक वर्ष पुत्री रोहित सिंह बिष्ट 4- लकी मेहर उम्र 25 वर्ष पुत्र ठाकुर सिंह निवासी मुनस्यारी । 5-ठाकुर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी मुनस्यारी। 6- निधि गोस्वामी उम्र 23 वर्ष पुत्री देवगिरी गोस्वामी पिथौरागढ़। 7- अंकिता मेहरा उम्र 23 वर्ष पुत्री दीवान सिंह पिथौरागढ़। 8- वंशिका टम्टा उम्र 20 वर्ष पुत्री चंदन टम्टा हल्द्वानी। 9- हर्षिता बोनाल उम्र 21 वर्ष पुत्री डी0 एस0 बोनाल पिथौरागढ़। 10- कल्पना रावत उम्र 22 वर्ष पुत्री शंकर सिंह रावत पिथौरागढ़। 11- भूमिका पुत्री दिनेश केसवानी हल्द्वानी। 12- सुमन भट्ट उम्र 21 वर्ष पुत्री जगदीश चंद्र पिथौरागढ़। 13- यशपाल रावत उम्र 43वर्ष पुत्र उमेद सिंह पिथौरागढ़। 14- गिरीश दानी उम्र 45 वर्ष पुत्र केशब दानी (परिचालक) । 15- ईश्वर सिंह 53 उम्र 53 वर्ष उमेश सिंह पुत्र उम्मेद सिंह पिथौरागढ़ 16- अक्षिता गिरी उम्र 22 वर्ष पुत्री हरीश गिरी हल्द्वानी। 17- नेहा 24 उम्र 24 वर्ष पुत्री सुखबीर सिंह लंमगड़ा अल्मोड़ा। 18- रमेश चंद पांडे (चालक) 19- गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चंद पांडे। 20- रिया 21- कोमल आर्य पुत्री हरिश्चंद्र।

जरूरी खबरें