Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

सूचना

: लोहाघाट के गल्लागाँव में पुरुष और महिलाओं ने कदम से कदम मिलाकर खेली होली/ होली में प्रवासियों ने लगाये चार चांद।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 13, 2025
लोहाघाट के गल्लागाँव में पुरुष और महिलाओं ने कदम से कदम मिलाकर खेली होली।होली में प्रवासियों ने लगाये चार चांद। लोहाघाट।होली का त्योहार हमारे देश में सामाजिक समरसता, प्रेम और उल्लास का प्रतीक है,यह पर्व केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग और लिंग के लोगों को एकजुट करने का भी अवसर प्रदान करता है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होली का उत्साह और भी अधिक देखने को मिलता है, जहाँ पुरुष और महिलाएँ समान रूप से इस उत्सव में भाग लेते हैं। इसी की एक झलक आज लोहाघाट के निकटवर्ती गांव गल्लागांव में दिखायी दी जहाँ पुरुष और महिलाओं ने कदम से कदम मिलाकर होली का गायन किया। शिक्षक नरेश जोशी के दिशा निर्देशन में गल्ला गांव में इष्ट देव के प्रांगण में होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला तथा पुरुष दोनों ने सामुहिक रूप से होली में प्रतिभाग कर होली का गायन किया। होली में नारायण दत्त जोशी चंद्र शेखर जोशी शिवराज सिंह,गिरीश जोशी,नरेश जोशी, इंदु जोशी, हेमा जोशी हर्षित जोशी,पुष्कर सिंह, बद्री सिंह,मनोहर सिंह, गीता जोशी लक्ष्मी जोशी,जानकी जोशी, नमिता जोशी, रुद्रांश जोशी, क्रियांश जोशी अज्जू जोशी सहित बड़ी संख्या में गावँ के प्रवासी लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें