Friday 6th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

चंपावत:देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : सुरेश जोशी

चंपावत:छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

चंपावत:डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

नानकमत्ता:उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन। सीएम ने जतायादुख

: खेतीखान मे लोगों ने सरकारी भूमि से दबंगों का अतिक्रमण हटाने की मांग पर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 19, 2023
खेतीखान मे लोगों ने सरकारी भूमि से दबंगों का अतिक्रमण हटाने की मांग पर एसडीएम को दिया ज्ञाप चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के खेतीखान बुंगा मानर के लोगों ने सड़क बनाने के लिए गांव की गोचर भूमि से अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। सोमवार को बुंगा मानर गांव के लोगों ने ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के कुछ दबंगों ने गांव की गोचर भूमि में अतिक्रमण किया है। वह लोग गांव में सड़क मार्ग बनने नहीं दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि जिस भूमि पर सड़क बननी है वह राज्य सरकार की भूमि है। जिसमें लोगों का गोचर है। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 35 परिवार निवास करते हैं। सड़क न होने के कारण उनको भवन निर्माण, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने,खेतीबाड़ी और पशुपालन करने में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने कहा कि सड़क बनने की बात पर दबंग भड़ जाते हैं और गाली गलौच पर उतर जाते हैं। लोगों ने कहा कि इससे पूर्व अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने एसडीएम लोहाघाट से जल्द गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर सड़क मार्ग बनाने का रास्ता देने की मांग की। इस मौके पर खीम सिंह, भूपाल सिंह, माधो सिंह, नवीन सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह, खुशाल सिंह, कमला देवी, राधिका देवी, नीलावती देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, बची देवी, हेमा देवी, जानकी देवी, दीपा देवी, भवानी देवी, गोपाल सिंह, हेमा देवी आदि मौजूद रहीं।

जरूरी खबरें