Saturday 21st of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने किया गैस वितरण का निरीक्षण, लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

चम्पावत जनपद में लगातार ज़िला टॉपर देने वाले गुरुकुलम एकेडमी के स्थापना के 12 वर्ष हुए पूर्ण

चंपावत जिले में धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद।

चम्पावत में जल जीवन मिशन के बिलों ने ग्रामीणों के उड़ाए होश । ग्रामीणों का विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।

लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का बाल वाटिका प्रशिक्षण का हुआ समापन ।

: लोहाघाट:फोर्ती रामलीला में राम ने शिव धनुष तोड़ सीता संग रचाया व्याह  शिक्षाविद त्रिलोक राम आर्य ने शुरू की थी फोर्ती गांव में रामलीला। 

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 17, 2024
शिक्षाविद त्रिलोक राम आर्य ने शुरू की थी फोर्ती गांव में रामलीला। लोहाघाट नगर के समीप फोर्ती गांव में चल रही शानदार रामलीला ने न केवल यहां के हर वर्ग के लोगों को आध्यात्मिक, धार्मिक डोर में बांध कर ही नहीं रखा बल्कि यहां की युवा शक्ति संगठित होकर प्रत्येक रचनात्मक कार्य में प्रथम पंक्ति में दिखाई देती आ रही है। जब नगर तथा आसपास के क्षेत्र में दशहरा पर्व के साथ रामलीला का समापन होता है, तब उसके बाद फोर्ती गांव की लीला शुरू होती है। गांव की ऊंचाई में होने के कारण यहां की लीला के पात्रों के अभिनय का स्वर हर घर में सुनाई देता है। आज से 27 वर्ष पूर्व यहां की रामलीला की शुरुआत शिक्षाविद एवं संस्कृति में रूचि रखने वाले तिलोक राम आर्य ने लोगों को प्रेरित कर रामलीला की शुरुआत कराई थी। वाद्य यंत्र व पात्रों को तालीम देने में उन्हें महारत हासिल हुआ करती थी। आज इस गांव के हर युवा इतने पारंगत हो गए हैं कि उन्हें किसी भी पात्र की भूमिका के लिए किसी भी वक्त मंच में उतर जा सकता है। यहां की रामलीला की कमान संदीप बगौली , शेखर चंद्र पुनेठा जैसे युवाओं के हाथों में है। यहां के पात्रों द्वारा जीवंत अभिनय किया जाता है। यहां धनुष यज्ञ की रामलीला में उमड़ी भारी भीड़ से यहां का मैदान छोटा पड़ गया था। श्रीराम एवं जानकी संवाद, राजा जनक का सभी राजाओं का स्वागत, परशुराम-लक्ष्मण एवं रावण बाणासुर के संवाद ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली के द्वारा लीला का शुभारंभ किया गया श्रीराम का विवेक बगौली, लक्ष्मण का सचिन पुनेठा, सीता का मानसी सुतेड़ी , रावण का अमित बगौली, दशरथ का अमित उपाध्याय, जनक का राजू बिष्ट, बाणासुर का रोहित पुनेठा, परशुराम का सोनू चौबे, विश्वामित्र का रोहित बगौली ने शानदार अभिनय कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

जरूरी खबरें