Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:शहीद पति की स्मृति में पत्नी ने स्कूली छात्र छात्राओं को बांटी पाठ्य सामग्री

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 15, 2023
  लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के चोमैल क्षेत्र के बलसों गांव के महान शहीद 9 पैरा के हवलदार जोध सिंह बिष्ट की स्मृति में उनकी पत्नी माहेश्वरी देवी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलसों व आंगनबाड़ी केंद्र के 42 बच्चों को स्कूल बैग वह पाठय सामग्री का वितरण किया मालूम हो बलसो गांव के 9 पैरा के हवलदार जोध सिंह बिष्ट 10 जुलाई 1997 को कारगिल में हुए ऑपरेशन रक्षक में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे शहीद जोध सिंह बिष्ट की इस बहादुरी पर सेना के द्वारा शहीद जोध सिंह बिष्ट को कई मेडलो से नवाजा गया है वही विद्यालय परिवार व अभिभावकों के द्वारा शहीद बिष्ट को नमन कर उन्हें याद किया तथा उनकी पत्नी माहेश्वरी देवी को धन्यवाद दिया गया वही बीरनारी माहेश्वरी देवी ने कहा मेरे पति ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है मुझे उनकी पत्नी होने पर गर्व है वही महेश्वरी देवी ने सरकार के द्वारा चलाए गए मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा उनके परिजनों को सम्मानित करने पर सरकार की सराहना करी

विज्ञापन

जरूरी खबरें