Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: पिथौरागढ़:फिल्मी स्टाइल में नेपाली महिला कैदी लाकप की दीवार फांदकर फरार

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 6, 2023
फिल्मी स्टाइल में नेपाली महिला कैदी साड़ी की रस्सी बनाकर लॉकअप की दीवार फांदकर फरार 1.5 किलो चरस के साथ एसएसबी ने पकड़ा था अनुष्का को लॉकअप से महज 300 मीटर दूर है पिथौरागढ़ कोतवाली लगभग पिछले ढाई वर्षो से चरस तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट में पिथौरागढ़ के न्यायिक बंदी गृह में कैद 24 वर्ष की नेपाली युवती अनुष्का उर्फ आकृति लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए साड़ी की रस्सी बनाकर फिल्मी स्टाइल में लॉकअप की 15 फुट ऊंची सुरक्षा दीवार को फांद कर फरार हो गई है और लॉकअप के सुरक्षाकर्मी सोते रहे अनुष्का के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात अनुष्का ने लॉकअप की कथित कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी साड़ी की रस्सी बनाकर लॉकअप की ऊंची ऊंची दीवारों को फांदकर फरार हो गई वही एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फरार महिला कैदी की तलाश में पुलिस टीमें गठित करी गई है तथा जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है खासकर नेपाल सीमा पर पुलिस के द्वारा कड़ी निगाह रखी जा रही हैं एसपी ने बताया इसके अलावा सरहदीय जनपदों की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है जल्द महिला कैदी को पकड़ लिया जाएगा तथा महिला लॉकअप से कैसे फरार हुई इसकी जांच करी जा रही है फिलहाल फरार हुई अनुष्का का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है वही अनुष्का रात अपनी बैरक से बाहर कैसे आई  फरार कैसे हुई यह जांच का विषय है जबकि लॉकअप में कड़ी निगरानी रखी जाती है महिला कैदी का इस तरह फरार हो जाना लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है जबकि लॉकअप से महज 300 मीटर की दूरी पर पिथौरागढ़ कोतवाली है जबकि 2019 में भी इस प्रकार की घटना घट चुकी जब एक नाबालिग कैदी लॉकअप की दीवार फ़ादकर फरार हो गया था

विज्ञापन

जरूरी खबरें