Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: लोहाघाट नगर पालिका के सफाई कर्मी की मौत के मामले में लोहाघाट पालिका को देना होगा 36.98 लाख रुपए प्रतिकर अदालत ने सुनाया फैसला दुर्घटना के समय पालिका वाहन का नहीं था बीमा

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 14, 2023
  लगभग 3 साल पहले लोहाघाट के टचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण के समय नगर पालिका के कूड़ा वाहन की चपेट में आने से पालिका के सफाई कर्मी विजय उर्फ गुंजा की मौत हो गई थी दुर्घटना के समय नगर पालिका के वाहन का बीमा नहीं था 12 अगस्त 2022 को दिवंगत सफाई कर्मी विजय की मां शकुंतला देवी ने सीजेएम चंपावत व कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त की अदालत में बाद दायर कर अपने बेटे की मौत का प्रतिकर दिलवाने की प्रार्थना करी थी मामले मे नगर पालिका लोहाघाट व इंश्योरेंस कंपनी को पार्टी बनाया गया था वही नगर पालिका ने अदालत में वाहन का बीमा न करने का कारण कोरोना काल बताया पालिका के इस तथ्य को अदालत ने नकार दिया सीजेएम अरुण बोहरा की अदालत ने गवाहों व साक्ष्यों को को ध्यान में रखते हुए अपना फैसला सुनाते हुए 24.52 लाख रुपए प्रतिकर, 12.26 लाख रुपए पेनल्टी तथा 20हजार रुपया अंत्येष्टि संस्कार के लिए नगर पालिका लोहाघाट को जिम्मेदार बताया विद्वान न्यायाधीश ने नगर पालिका लोहाघाट को कुल 36.98 लाख रुपए 12 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से एक माह में भुगतान करने का फैसला सुनाया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें