Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट के रिशेश्वर महादेव मंदिर में पेयजल समस्या को देखते हुए क्षेत्र के समाजसेवी नवीन कार्की ने करवाई बोरिंग पेयजल समस्या का हुआ समाधान

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 14, 2023
  लोहाघाट नगर के प्रसिद्ध रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छ पेयजल की किल्लत काफी लंबे समय से चल रही थी जिस कारण महादेव में जल चढ़ाने के लिए मंदिर के पुजारी को स्वच्छ जल लाने के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता था इसके अलावा श्रद्धालुओं को भी स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था क्योंकि मंदिर के पास बहने वाली लोहावती नदी का पानी काफी दूषित हो चुका है मंदिर में पेयजल की किल्लत को देखते हुए क्षेत्र के समाजसेवी [video width="1280" height="720" mp4="https://kalikumaunkhabar.com/storage/2023/07/20230713_184446.mp4"][/video] कार्की बोरवेल के स्वामी नवीन कार्की ने मामले का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को अपने खर्चे से मंदिर परिसर में 150 फीट बोरिंग करवा कर मंदिर की पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया नवीन कार्की ने बताया मंदिर में स्वच्छ पेयजल की काफी किल्लत हो रही थी जिस कारण उन्होंने यह बोरिंग अपने स्वर्गीय पिता हयाद सिंह कार्की की स्मृति में करवाई कार्की ने कहा बोरिंग के जल का एक कनेक्शन मंदिर में जाएगा तथा एक कनेक्शन भक्तों के लिए बनाए जाने वाले पेयजल टैंक में जाएगा वही मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने भी कार्की के प्रयासों की सराहना की वहीं मंदिर के पुजारी व भक्तों के द्वारा कार्की को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासों को काफी सराहा गया इस कार्य में बल्लू मेहरा, अजय ढेक,सुनील पुजारी सहित कई युवाओं के द्वारा सहयोग किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें