Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:शांति भंग की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने रिशेश्वर मंदिर के बाबा व रिशेश्वर प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ 107/116 का नोटिस किया जारी

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 21, 2023
शांति भंग की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने स्वामी मोहनानंद तीर्थ व प्रहलाद सिंह मेहता के खिलाफ 107/116 का नोटिस किया जारी रिश्वेश्वर मंदिर लोहाघाट के बाबा एम के तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद तीर्थ व रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अनर्गल बयानबाजी करने व टिप्पणी करने को लेकर विवाद की स्थिति के चलते शांति भंग की आशंका को देखते हुए तथा लोहाघाट पुलिस की चलानी रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने रिशेश्वर मंदिर के बाबा एम के तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद तीर्थ व रिशेश्वर प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के खिलाफ 107 / 116 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है तथा 26 अगस्त को दोनों पक्षों को अपने न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं पुलिस ने अपनी चलानी रिपोर्ट में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अनर्गल बयान बाजी का आरोप लगाते हुए तथा दोनों पक्षों के द्वारा नगर मे शांति भंग किए जाने की आशंका जताई है पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम यह कार्रवाई करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें