Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट: रिश्वेश्वर मंदिर परिसर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चार लोगों को 107 /116 के तहत नोटिस किए जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 31, 2023
  कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोहाघाट के रिश्वेश्वर मंदिर में भागवत कथा को कराने के लिए दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति के चलते शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने चार लोगों के खिलाफ 107 /116 सीआरपीसी के नोटिस जारी किए लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया रिशेश्वर मंदिर परिसर में शांति भंग व विवाद होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नवीन सिंह कार्की ,श्री महंत सभापति ,श्री महंत थाना पुरी ,श्री रिशेश्वरानंद हाल निवासी लोहाघाट को 107/ 116 सीआरपीसी के नोटिस जारी किए हैं एसओ खत्री ने कहा कानून व्यवस्था को किसी भी हाल में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा मालूम हो शांति व्यवस्था बिगड़ने के आशंका को देखते हुए पुलिस इस मामले में अभी तक 20 लोगों को 107 /116 का नोटिस जारी कर चुकी है मालूम हो 1 सितंबर से रिश्वेश्वर मंदिर में भागवत कथा का आयोजन करॉने को लेकर मंदिर के बाबा स्वामी मोहनानंद तीर्थ व  रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के बीच काफी विवाद चल रहा है दोनों पक्ष भागवत कथा कराने की जिद पर अड़े हुए हैं फिलहाल प्रशासन के द्वारा किसी भी पक्ष को भागवत कथा करने की अनुमति नहीं दी गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें