: लोहाघाट: रिश्वेश्वर मंदिर में भागवत कथा के आयोजन पर विवाद की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सहित 14 लोगों के खिलाफ 107 / 116 के नोटिस किए जारी
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 29, 2023
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोहाघाट के रिश्वेश्वर मंदिर में होने वाली भागवत कथा के आयोजन को लेकर रिश्वेश्वर मंदिर के बाबा एमके तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद तीर्थ व रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के बीच विवाद की स्थिति व नगर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए तथा पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दीवान सिंह ढेक, राजेंद्र पुनेठा ,प्रकाश राय, कैलाश चंद्र बगोली ,राम सिंह ढेक,सुरेश सिंह ढेक, गिरीश कुवर, शिवराज सिंह बिष्ट, महेश डांगी ,नारायण सिंह पुजारी, किशोर पुनेठा, बृजेश महरा ,पुरनचंद उप्रेती व प्रकाश चंद्र पुनेठा कुल 14 लोगों के खिलाफ शांति भंग व विवाद करने के आशंका को देखते हुए 107 / 116 / 116(3) सीआरपीसी के नोटिस जारी किए हैं
पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है दोनों पक्षों के बीच रिश्वेश्वर मंदिर की धर्मशाला में 1 सितंबर से भागवत कथा कराने तथा धर्मशाला को लेकर बेहद तनाव की स्थिति बनी हुई है अगर भागवत कथा का आयोजन होता है तो नगर की शांति व्यवस्था भंग होने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों व संगठनों के द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को भंग किया जा सकता है एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर लोहाघाट नगर की शांति व कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए मंगलवार को सभी 14 लोगों के खिलाफ 107 / 116/116(3) सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किए गए तथा 30 अगस्त को उनकी अदालत में पेश होने को निर्देशित किया गया है मालूम हो रिश्वेश्वर मंदिर के बाबा एमके तिवारी उर्फ मोहनानंद तीर्थ व रिश्वेश्वर प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए हैं फिलहाल अभी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन कौन सा पक्ष करेगा इसका अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है दोनों ही पक्ष एक सितंबर से भागवत कथा करने को लेकर अड़े हुए हैं फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है