Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जसपुर:बनबसा निवासी आईआरबी में तैनात दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 20, 2025

बनबसा निवासी आईआरबी में तैनात दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की नादेही चौकी क्षेत्र मे फीका पुल के पास एक पिकअप वाहन ने जसपुर की ओर जाते बुलट सवार को टक्कर मार दी जिसमे बुलट सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया लेकिन पिकअप सवार अपने वाहन को छोड़कर मोके से फरार हो गए । आई आर बी में बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात पुष्कर चंद जोशी आज जनपद बिजनोर के नजीबाबाद में डाक देने गए थे जंहा से वापसी के दौरान जसपुर नादेही रोड पर फीका पुल के पास उन्हें एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे उनकी मौत हो गई सूचना पर मोके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया ओर पुलिस जांच में जुट गई है ।वंही घटना की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि शनिवार को करीब साढ़े चार बजे एक मृतक को यंहा लाया गया शिनाख्त करने पर पता चला कि वो पुष्कर चंद्र जोशी है जो आई आर बी बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात है ओर मुख्य रूप से ये चंपावत जनपद के बनबसा क्षेत्र के रहने वाले है ।

जरूरी खबरें