Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

लोहाघाट:वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नगर पंचायत पाटी के निर्वाचन हेतु 09 जून को सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

नगर पंचायत पाटी के निर्वाचन हेतु 09 जून को सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार जनपद चम्पावत की नगर पंचायत पाटी में आयोजित होने वाले सामान्य निर्वाचन-2026 के मतदान दिवस 09 जून 2026 (मंगलवार) को मतदान में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर पंचायत पाटी क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले तथा शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों एवं मजदूरों को मतदान हेतु सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, मतदान दिवस 09 जून को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बैंक, कोषागार एवं उपकोषागार भी बंद रहेंगे।जिलाधिकारी ने नगर पंचायत पाटी क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

जरूरी खबरें