Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

चंपावत:बनाग्नि सीजन को देखते हुए बन कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक। डीएफओ ने आदेश किए जारी।

: लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा आयोजित बृहद विधिक बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने किया शुभारंभ,समस्याओं का समाधान होने पर लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 8, 2023
बृहद विधिक बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने किया शुभारंभ लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद में समय-समय पर तहसील दिवस, चौपालों, बहुउद्देश्यीय एवं विधिक साक्षरता शिविरों आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत व जिला प्रशासन चम्पावत के तत्वाधान में रविवार को बैनी प्रसाद पुनेठा राजकीय इण्टर कालेज लोहाघाट में बहुउद्वेशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में दूर-दूर क्षेत्र से लोग पहुंचे हुए थे इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष व उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन चंपावत के तत्वाधान में यह विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया है जिसका यहॉं के लोगों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश शुरू से ही शांति एवं न्याय प्रिय रहा है। नीति, न्याय आदि इसके आदर्श रहे हुए हैं। इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि हमेशा ही असहाय, कमजोर और निर्बल व्यक्तियों का हमेशा बचाव किया है। विधि एवं न्याय के क्षेत्र में भी असहाय, कमजोर व निर्धन व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान दिया है, ताकि धनाभाव या गरीबी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। गंभीर से गंभीर अपराध के अभियुक्त को भी बचाव हेतु कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला विधिक प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की है। निशुल्क कानूनी व्यवस्था प्रत्येक निर्धन व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक न्याय का एक स्व स्थापित सिद्धांत है की दोनों पक्षों को सुनवाई का समान अवसर प्राप्त हो। दोनों पक्षों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर प्रदान करते ही उसका निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक नागरिक को न्याय के समान अवसर प्राप्त हो यह संविधान में भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं तो ऐसे व्यक्तियों की सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क कानूनी सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर को यहां पर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि विधिक सेवा प्राधिकरण तथा केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता व विधिक क्रियाकलापों की जानकारी व पहुंच दूरस्थ क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सरलता व सुगमता से प्राप्त हो सकें। इस मौके पर जिला जज चंपावत कहकशा खान ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले के जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक कार्यालय होता है। जो प्रत्येक कार्य दिवस पर कार्य करता है। अगर किसी की कही सुनवाई नहीं हो रही हो तो वहां जाकर अपने अधिकारों के बारे में न केवल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं बल्कि वहां आपको जो भी कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी वह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर जिला जज द्वारा माननीय न्यायमूर्ति के आगमन पर अभिनंदन पत्र पढ़कर उन्हें प्रदान किया। इससे पूर्व जिला जज जिलाधिकारी नवनीत पांडे, जिला बार संघ चंपावत तथा पूर्णागिरि बार संघ के पदाधिकारियों द्वारा माननीय न्यायमूर्ति एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर व शाल ओड़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा परिसर में पौध का रोपण भी किया। तथा महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जीजीआईसी लोहाघाट की बालिकाओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। कुमाऊं लोक सास्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट की टीम द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फायर विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।  शिविर का संचालन एडवोकेट भास्कर मुरारी द्वारा किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एनसीसी कैडेट्स व किकबॉक्सिंग के खिलाड़ियों को को भी माननीय न्यायमूर्ति द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर शिविर में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के साथ ही कानूनी जानकारियां देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंपावत द्वारा 160 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई*। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 22 विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों के भी कुल 58 विकलांग प्रमाण पत्र शिविर में बनाए गए तथा 15 लोगों को चश्में भी वितरित किए गए।  शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 40 स्टॉल लगाएं गए। जिनके द्वारा उपस्थित जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया गया। हंस फाउंडेशन द्वारा भी निशुल्क स्वास्थ्य उपचार किया गया। राजस्व विभाग द्वारा भूमि प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मन निधि, सत्यापन, दाखा संबंधी सहित अन्य कार्य कराएं गए। भेषज एवं जड़ी बूटी, उद्यान कृषि विभाग द्वारा फल पौध के साथ ही बीज, कृषि यंत्र, रसायन आदि वितरित करने के साथ किसानों को जानकारी दी गई। इसी प्रकार मत्स्य, रेशम, चाय बोर्ड, सेवायोजन, पर्यटन, पशुपालन, शिक्षा, सैनिक कल्याण, ग्रामीण विकास, सहकारिता, स्विफ्ट कार्यक्रम, जल संस्थान, पेयजल निगम, स्वजल, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, बाल विकास, वन विभाग, उरेडा, चाइल्ड हेल्पलाइन, खाद्य, दुग्ध विकास, निर्वाचन आदि विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनमानस को लाभान्वित किया। शिविर में विभिन्न एवं स्वयं सहायता समूह के द्वारा भी स्टाल लगाकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की। शिविर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत भी लोगों को जानकारी दी। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा भी स्टॉलो का निरीक्षण कर प्रभारी स्वीप से जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी ली। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से 05 कान की मशीन, 03 बेशाखी, 02 व्हीलचेयर, 04 लोगों को अटल आवास योजना के डमी चेक, 02 वलीक स्टिक, 01 वाकर, 01 ब्लाइंड स्टिक निशुल्क वितरित की गई। वही ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने की अपील करी वही दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के द्वारा दिव्यांग जनों की काफी मदद करी गई इस अवसर पर जिला जज कहकशा खान, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण बोहरा, सिविल जज हेमन्त सिंह राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला, सिविल जज जहां आरा अंसारी, नितिन शाह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, रिंकू बिष्ट, बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे , एडवोकेट विजय राय, एडवोकेट मनीषा उप्रेती ,पीएलबी राजीव मुरारी ,रेनू गढकोटी ,सावित्री राय,सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, अधिवक्तागण, पीएलवी क्षेत्रीय जनता, जन प्रतिनिधि, एसएसबी के जवान, स्कूली बच्चें आदि उपस्थित थे।

जरूरी खबरें