Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: कर्णप्रयाग:बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, फरिश्ता बनकर आयी खाकी  

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 29, 2023
बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, फरिश्ता बनकर आयी खाकी पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी आज जब जनपद मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे तो रास्ते में हल्दापानी (गोपेश्वर) के पास क्राइस्ट एकेडमी की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी उसमे अचानक आग लग गयी व कुछ ही सेकंडो में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया व बच्चे चीखने-पुकारने लगे। बस में आग लगी हुई देख पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। सकुशल बाहर आकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को थाने ले जा गया है व इस संबंध में वाहन स्वामी व विद्यालय प्रबंधन को सूचित कर थाने बुलाया गया।पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें