Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: खटीमा:बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला वन विभाग की टीम मौके पर

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 25, 2023
बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार ♥ खटीमा सुरई वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 47 में जंगल में घास काटने गई बुजुर्ग महिला भागुली देवी आयु 70 बर्ष निवासी वन क्षेत्र बग्गा पर बाघ ने हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन क्षेत्र में महिला के शव की तलाश शुरू कर दी। बाघ के पद चिन्हों के सहारे खोज करते हुए वन विभाग की टीम के द्वारा बख्तरबंद ट्रैक्टर वाहन की मदद से महिला के शव को बरामद कर लिया गया। विभाग की फोरेंसिक टीम के द्वारा मौके पर ही शव का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष एकत्र किए गए। वन विभाग से फोरेंसिक एक्सपर्ट के तौर पर डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी द्वारा मौके पर ही शव का निरीक्षण कर फॉरेंसिक सैंपल इकट्ठा किए गए। जिसके अंतर्गत बाघ के बाल एवं लार के सलाइवा के साथ घटना स्थल की जीपीएस लोकेशन आदि के सैंपल भी एकत्र किए गए। साथ ही वन विभाग की टीम के द्वारा बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैकिंग कैमरा भी स्थापित किए गए। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए तराई पूर्वी खटीमा वन प्रभाग के एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि सूचना पर कार्यवाही करते हुए सुरई वन रेंज के क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मनराल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने महिला के शव को बरामद कर लिया है। बाघ के हमले के खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। वन विभाग स्थानीय लोगों से निवेदन करता है कि बेवजह जंगल में जाने से बचें आवश्यक कार्य होने पर वन विभाग के लोकल अधिकारियों को सूचना देकर ही जंगल में प्रवेश करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें