Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: खटीमा:राज्य आंदोलनकारीयो ने 10% क्षैतिज आरक्षण दिए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 6, 2023
  खटीमा नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए राज्य आंदोलनकारियों ने मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत के साथ उत्तराखंड सदन में राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक के पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए नारेबाजी की पटाखे फोड़े और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने कहा कि लंबे समय से आंदोलनकारियों की यह मांग थी और बीती 1 सितंबर शहीद दिवस के अवसर पर भी शहीद स्मारक में मुख्यमंत्री द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दिए जाने के कार्यक्रम के दौरान भी राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी यह मांग रखी थी। जिस पर मुख्यमंत्री धामी के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही उनकी इस मांग को पूरा किया जाएगा। हमें यह कहते हुए गर्व होता है कि मुख्यमंत्री जी ने अपना वादा पूरा करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना सहयोग देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सदन में विधेयक पास करवा कर 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करवा दिया है। जिसके लिए आज हम सब आंदोलनकारी मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें