Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट जल संस्थान की बड़ी लापरवाही पेयजल लाइन बिछाकर खुली छोड़ दी नालियां कई महिलाएं गिरकर चोटिल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

लोहाघाट जल संस्थान की बड़ी लापरवाही पेयजल लाइन बिछाकर खुली छोड़ दी नालियां कई महिलाएं गिरकर चोटिल लोहाघाट में जल संस्थान की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है ।जल संस्थान के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना के तहत लोहाघाट के सुई गांव के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई थी ।क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पांडे ने बताया पेयजल लाइन बिछाने के लिए जल संस्थान के द्वारा उनके खेतों के किनारे तीन से चार फीट की गहरी नालियां खोदी गई तथा पाइपलाइन बिछाई गई। पांडे ने कहा जल संस्थान के द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद सुई के चनकांडे तोक में नालियों को खुला छोड़ दिया गया है ।इन क्षेत्रों में घास काटने के लिए जाने वाली तीन से अधिक महिलाएं इन खुली नालियों में गिरकर चोटिल हो गई है ।पांडे ने कहा 6 महीने बीत जाने के बाद भी जल संस्थान के द्वारा पेयजल लाइन की नालियों को नहीं भरा गया है जबकि यह विभाग की जिम्मेदारी बनती है। कई बार विभाग के अभियंता को मामले की जानकारी दे दी गई है पर उसके बावजूद भी इन नालियों को नहीं भरा गया कहा अब नालियों के ऊपर घास जम चुकी है। घास काटने के लिए जाने वाली महिलाओं के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है तथा जल संस्थान की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है।पांडे ने प्रशासन व जल संस्थान से नालियों को भरने की मांग की है कहा अगर किसी भी महिला व ग्रामीण के साथ दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी। उन्होंने जल संस्थान पर कार्य में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

जरूरी खबरें