Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने बदली उप जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड की तस्वीर। आधुनिक सुविधा से लैस हुआ वार्ड

टनकपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही बस व जीप में गिरा पेड़ बंद सड़क को प्रशासन ने कराया सुचारु।

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन निकाला विशाल जुलूस जीत का किया दावा

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी। मात्र 25 वर्ष की उम्र में दी शहादत

लोहाघाट:अद्वैत आश्रम मायावती में योग दिवस काउन्टडाउन कार्यक्रम का आयोजन,

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी। मात्र 25 वर्ष की उम्र में दी शहादत

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 7, 2026

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी। मात्र 25 वर्ष की उम्र में दी शहादत

अल्मोड़ा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अल्मोड़ा के युवा सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए। शनिवार शाम ऑपरेशन शेरावाली के दौरान वह तलाशी दल का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरे साथी जवानों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनका निधन हो गया। अथरबनी, पाण्डेखोला निवासी तथा मूल रूप से बाड़ी, बग्वालीपोखर के रहने वाले बीरेश्वर गोस्वामी 5 असम रेजिमेंट में तैनात थे। मात्र 25 वर्ष की आयु में उन्होंने देश सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा आर्मी स्कूल रानीखेत, कक्षा 9 से 12 तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और स्नातक ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से किया था। वह स्नातक में रजत पदक विजेता रहे थे। वह एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में शामिल हुए। सेना में जाने से पहले उनका चयन कैट, एनएलयू तथा इंग्लैंड के एक विश्वविद्यालय में भी हुआ था। मृदुभाषी और प्रतिभाशाली बीरेश्वर जनवरी 2023 में सेना में शामिल हुए थे और जून 2024 में उन्हें कमीशन प्राप्त हुआ था। जानकारी के अनुसार दो दिन बाद उनका कैप्टन पद पर पदोन्नति होना भी प्रस्तावित था। दो भाइयों में छोटे बीरेश्वर बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखते थे। उनके पिता भनोली तहसील में मुख्य प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सरस्वती गोस्वामी प्राथमिक विद्यालय वलसा में प्रधानाध्यापिका हैं। शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है। सेना के अधिकारियों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर जम्मू से पंतनगर लाया जा रहा है, जहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से अल्मोड़ा पहुंचाया जाएगा। इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार विश्वनाथ घाट में किया जाएगा। उनके निधन पर सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, ग्राम प्रधान विनोद जोशी, डीजीसी पूरन कैड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। गौरतलब है कि ऑपरेशन शेरावाली मई के अंतिम सप्ताह से राजौरी के दोरीमाल-गंभीर मुगलान क्षेत्र के घने जंगलों में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में छिपे पाकिस्तानी आतंकवादियों की तलाश कर उन्हें निष्क्रिय करना है।

जरूरी खबरें