Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 26, 2026

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस।

दुनिया के सबसे कठिन युद्ध में से एक कारगिल के शहीदों को किया गया नमन।

उत्तराखंड के 75 वीर जवानों ने दी थी शहादत।

दुनिया के सबसे कठिन परिस्थितियों में लड़ें गए कारगिल युद्ध को आज 27 वर्ष पूरे हो गए है। कारगिल युद्ध भारतीय जावाजों की शौर्य गाथा की एक मिसाल है। 3 मई 1999 से शुरू हुए इस युद्ध को समाप्त होने में दो माह 10 दिन का समय लगा। भारतीय सेना के वीर जवानों ने बर्फीली पहाड़ियों की चोटियों पर बैठी पाकिस्तान सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस कठिन युद्ध में जीत हासिल कर देश का मस्तक ऊंचा किया। इस युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विजय हासिल की।

इस युद्ध में भारतीय सेना के कई अधिकारी और जवान शहीद हुए तथा कई घायल हुए।जिसमें उत्तराखंड के 75 वीर जवानों ने भी अपनी शहादत दी। चंपावत जिले के कई जवानों ने भी कारगिल युद्ध में प्रतिभाग कर अपनी वीरता का लोहा मनवाया। आज लोहाघाट मे कारगिल विजय दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व सैनिक संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन आर 0एस देव की अध्यक्षता तथा कैप्टन रघुवीर के संचालन में हुए कार्यक्रम में शहीद पार्क में युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर , भेसज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद सिंह बोहरा व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान से शुरू हुए कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को 2 मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुष्प चक्र अर्पित किए गए। इसके बाद शहीद पार्क से लेकर स्टेशन बाजार तक विजय जुलूस निकाला गया। जहां सैनिक विश्रामगृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक लीग संगठन की ओर से वीर नारियों व युद्ध में शामिल हुए पूर्व सैनिकों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि एसडीएम लोहाघाट, भेसज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोरा तथा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा आज भारतीय सेना की वजह से ही हम लोग अपने घरों में चैन की नीद सोते है। कहा कारगिल दुनिया के सबसे कठिन लड़ाई में से एक थी जिसे हमारे वीर जवानों ने कई कठिनाइया झेलते हुए हिमालय की चोटियों में जीता जिसमें हमारे कई जवानों ने अपनी शहादत दी

वह युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते है तथा समस्त देशवासियों को कारगिल युद्ध की विजय की 27वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान शहीद पार्क का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी अजय सिंह, कर्नल बी 0डी 0जोशी, कर्नल प्रेम सिंह फर्त्याल ,प्रहलाद सिंह मेहता, कैप्टन ललित सिंह अधिकारी, ललित खोलिया,चंद्रशेखर बगौली , पंडित प्रवीन पांडे, हेमंत राय सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें