Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दो शावकों संग दुग्ध वाहन में झपटी मादा गुलदार। वाहन का किया पीछा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 11, 2025

दो शावकों संग दुग्ध वाहन में झपटी मादा गुलदार। वाहन का किया पीछा।लोहाघाट के गंगानौला निवासी महेश राम आज गुरुवार सुबह लोहाघाट नासखोला सड़क में अपनी अल्टो कार U K 04TA 0012 से दूध पहुंचाने लोहाघाट आ रहा था उनके साथ गांव के दो अन्य व्यक्ति भी थे। महेश राम ने बताया चुयराली तोक के पास बाघिन ने अपने दो शावकों के साथ उनकी कार में हमला कर दिया। महेश राम ने बताया उनके द्वारा वाहन को भगा कर मादा गुलदार से पीछा छुड़ाया तो गुलदार के द्वारा काफी दूर तक वाहन का पीछा किया गया । उन्होंने कहा इस घटना से वह काफी दहशत में है उन्होंने कहा मादा गुलदार काफी बड़ी है और उसके साथ दो शावक भी हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से लोहाघाट आते जाते समय विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

जरूरी खबरें