Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिले में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

चंपावत:जनता मिलन में आई 96 शिकायतों पर सुनवाई, 12 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बने

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पाटन पाटनी में गौशाला लगी भीषण आग दमकल व ग्रामीण मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 1, 2026

पाटन पाटनी में गौशाला लगी भीषण आग एसडीएम के साथ दमकल व ग्रामीण मौके पर।आज रविवार एक फरवरी को लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी के चौसाल तोक में शाम 8:00 बजे के लगभग अज्ञात कारणों के चलते मुरली धर पांडे व प्रकाश पांडे की दो मंजिली गौशाला में भीषण आग लग गई। गौशाला एकांत में बनी है जिस कारण आग लगने का पता ग्रामीणों को कुछ देर बाद चल पाया। आग लगने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्राम सभा पाटन पाटनी और रायकोट महर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गौशाला में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया इस दौरान ग्रामीणों ने गौशाला के अंदर रखी कुछ घास को भी ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया । ग्रामीणों के द्वारा तत्काल दमकल विभाग लोहाघाट व पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही लोहाघाट से एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, बीडीओ कविंद्र सिंह रावत व फायर टीम , पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पर सड़क न होने के कारण दमकल का वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया। फायर कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है।पर आग ने काफी विकराल रूप ले रखा था जिसकी लफटे दूर से ही देखी जा सकती थी। ग्रामीणों के द्वारा फायर कर्मियों का भरपूर सहयोग किया गया। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा, सुभाष कुमार,मोहन पाटनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोबन सिंह बोरा, ग्राम प्रधान नीतू विश्वकर्मा, हरीश पाटनी,गंगा पाटनी , मोहित पांडे , सुनील पाटनी, करन कुमार सहित सभी ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। आग बुझाने में लाश तोक मल्ला पाटन मझगांव के युवा साथियों ने आग को काबू करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। आग से भवन स्वामियों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। आग से गौशाला के अंदर रखी घास व गौशाला जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक आग किसी अराजक तत्व के द्वारा लगाई गई हो सकती है

जरूरी खबरें