Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जिलाधिकारी ने ठाटा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते रौसाल सड़क में बने तालाब। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे फेल।

लोहाघाट:देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ कालेशन महोत्सव प्रारम्भ।

लोहाघाट:बिसंग के लिए बड़ी उपलब्धि ड्राइवर की बेटी बनेगी डॉक्टर

चंपावत का स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन स्वाला डेंजर ज़ोन का सुधारीकरण कार्य पूर्ण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मां भगवती मंदिर मडलक में दशहरे पर्व के भव्य आयोजन को लेकर बैठक। बलि पर पूरी तरह रहेगी रोक।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 28, 2025

..मां भगवती मंदिर मडलक में दशहरे पर्व के भव्य आयोजन को लेकर बैठक।

बलि पर पूरी तरह रहेगी रोक। लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मडलक के मां भगवती मंदिर में दशहरा पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सीमांत के दूर-दूर क्षेत्र से लोग मां भगवती की पूजा अर्चना करने मडलक पहुंचते हैं। दशहरा पर्व को लेकर आज मंदिर समिति अध्यक्ष आनंद जोशी की अध्यक्षता तथा दया कृष्ण उपाध्याय के संचालन में एक बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें क्षेत्र के समस्त गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे ने बताया मंदिर में बलि प्रथा पर पूरी रोक लगाई गई है । मंदिर के सेवादारों की पाली होती है वह दसवीं के दिन सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और ध्वज के साथ मंदिर परिसर में परिक्रमा करेंगे उसके बाद नारियल की बली देंगे।पंडित प्रवीन पांडे ने बताया पूर्व में दसवीं के दिन मां भगवती मंदिर में भैंसे की बलि चढ़ाई जाती थी जिसे अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा दशहरा पर्व को काफी धूमधाम और हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में पूरन पंत , मोहन चंद, महेंद्र सामंत, उम्मेद सिंह सामंत, ग्राम प्रधान रमेश तिवारी ,पवन जोशी ,दीपक जोशी ,मंदिर पुजारी शेखर पांडे ,संतोष सिंह धोनी ,खीम सिंह धामी, बसंत उपाध्याय, निलाप सिंह पुजारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें