Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पिता की गुहार पर दुर्घटना में घायल पुत्र की मदद को आगे आए डीएम।

बाराकोट:सिमेला सुल्ला गांव में गुलदार का आतंक मवेशियों को बना रहा है निशाना।

लोहाघाट:जिलाधिकारी ने ठाटा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते रौसाल सड़क में बने तालाब। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे फेल।

लोहाघाट:देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ कालेशन महोत्सव प्रारम्भ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी के आदित्य और गौरव ने अंतर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 30, 2025

गुरुकुलम एकेडमी के आदित्य और गौरव ने अंतर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थानलोहाघाट नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित अंतर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इस बार ज्ञान और बुद्धिमत्ता की शानदार जंग देखने को मिली। विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः गुरुकुलम एकेडमी, ख़ूना मानेश्वर के होनहार छात्र आदित्य पुनेठा और गौरव पुनेठा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको पीछे छोड़ते हुए जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर लिया।विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक शशांक पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए प्रश्नों की श्रेणी सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य और त्वरित उत्तर राउंड में बाँटी गई थी।शुरुआती राउंड से ही आदित्य और गौरव ने अपनी तेज़ सोच, आत्मविश्वास और गहरी तैयारी का परिचय दिया। कठिन से कठिन प्रश्नों का तुरंत और सटीक उत्तर देकर उन्होंने निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।फाइनल राउंड में जब मुकाबला और भी रोचक हुआ, तब दोनों छात्रों ने अपने ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता से ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।प्रतियोगिता में निर्णायक निशांत पुनेठा ने गुरुकुलम एकेडमी की टीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि आदित्य और गौरव ने अपने अनुशासित व्यवहार और उत्कृष्ट ज्ञान से प्रतियोगिता को नए स्तर तक पहुँचाया।गुरुकुलम एकेडमी के प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधक राजेश पाण्डेय ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य और गौरव ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और अनुशासन से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।प्रबंधक पाण्डेय ने कहा कि अन्य छात्रों में भी इस जीत को लेकर उत्साह देखा गया।उनकी उपलब्धि पर विद्यालय की कविता पुनेठा, रियाज अहमद,रेखा बोहरा, सविता रावत, संतोषीकोठारी , मनमोहन गहतोड़ी,प्रकाश राम ,जानकी अधिकारी, रेनु गड़कोटी, अंकित देव, विमला चतुर्वेदी, अर्जुन बिष्ट,शैला ख़ान, महेंद्र जोशी ,काजल बिष्ट,नेहा गोस्वामी, मयंक मुरारी,अमित तिवारी ,चंद्र भानु,जीवन जोशी ,सरिता बिष्ट आदि ने ख़ुशी व्यक्त की।

जरूरी खबरें