Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किसान मोर्चा जिला सयोजक बनने पर प्रवीण पांडे ने पहली बार सीमांत क्षेत्र का किया भ्रमण। किसानो की जानी समस्या

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

किसान मोर्चा जिला सयोजक बनने पर प्रवीण पांडे ने पहली बार सीमांत क्षेत्र का किया भ्रमण। किसानो की जानी समस्याभाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक बनने के बाद प्रवीण पांडे ने पहली बार लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा किसानों की समस्याएं जानी। तथा क्षेत्र के शहीद शोबन सिंह के परिजनों से मुलाकात की । शहीद शोबन सिंह के परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,जिलाधिकारी व सैनिक कल्याण अधिकारी को शहीद शोबन सिंह के नाम से सड़क का नाम रखने पर धन्यवाद दिया। पंडित प्रवीन पांडे ने कहा किसानो की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा तथा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे किसान तक पहुंचाने का उनके द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा। कहा धामी सरकार के द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की गई है। पंडित प्रवीन पांडे ने सरकारी विद्यालयों में गीता के अध्यायों को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा गीता पढ़ने से बच्चों में संस्कारों की उत्पत्ति होगी और अच्छे विचार पैदा होंगे जिससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजपाल सामंत, अचल सामंत,वासुदेव उपाध्याय ,भैरव पंत ,शंकर सिंह,पवन जोशी, आनंद जोशी ,खीमा देवी ,सरु देवी ,अनीता पांडे, नरसिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें