Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: लोहाघाट:हाईकोर्ट से लगी रोक हटने के बाद नगर पालिका लोहाघाट ने बरसों के बाद वोट हाउस सड़क निर्माण कार्य किया शुरू

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 28, 2023
हाईकोर्ट से लगी रोक हटने के बाद नगर पालिका लोहाघाट ने वोट हाउस सड़क निर्माण कार्य किया शुरू बरसों से बदहाल पड़ी लोहाघाट नगर की बोट हाउस बाराकोट टैक्सी स्टैंड रोड में लगी हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद लोहाघाट नगर पालिका ने सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया लोहाघाट नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया आदर्श कॉलोनी को जोड़ने वाली बोट हाउस सड़क का मामला वर्षों से हाईकोर्ट में चल रहा था जिस कारण सड़क का निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा था जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा लगभग 23 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वर्मा ने बताया सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश कार्यदाई संस्थाओं को दे दिए गए हैं मालूम हो टैक्सी स्टैंड निर्माण का विवाद हाईकोर्ट में चला गया था जिस कारण वर्षों से इस सड़क में सुधारीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा था जिसके चलते वोट हाउस क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे वहीं सड़क निर्माण कार्य सुरु होने पर लोगों ने खुशी जताई है तथा पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया है मालूम हो यह विवाद नगर में काफी चर्चाओं में रहा था

विज्ञापन

जरूरी खबरें