रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन 26 मई को।
पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन 26 मई को।

चंपावत जनपद के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन 26 मई मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ.सुधाकर जोशी ने बताया कि पूर्व में यह कार्यक्रम 21 मई गुरुवार को आयोजित होना था,लेकिन उत्तराखंड के पूर्वमुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के देहावसान के कारण प्रदेश में लागू राजकीय शोक के कारण इस तिथि को कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

डॉ.जोशी ने बताया कि समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी मुख्य अतिथि एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मान सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी लोहाघाट घनश्याम भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे,इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा टॉपरों,शैक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा,साथ कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल योजना की एफ डी का वितरण भी किया जाएगा। डॉ.जोशी ने विद्यालय के समस्त पुरातन छात्रों से इस अवसर विद्यालय में उपस्थित होने की अपील की है।इससे पूर्व आज विद्यालय के पूर्व छात्र जगत सिंह बोहरा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए एवं विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम करने की बात कही।


प्रधानाचार्य द्वारा श्री बोहरा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेश सिंह ढेक द्वारा किया गया।इस अवसर पर शिक्षक दीपा बोरा,अर्जुन छतोला,ज्योति राना,नवीन भट्ट,जगदीश जोशी,कमलेश जोशी,सुशील जोशी,गार्गी गंगवार, कंचना आर्य,सुरेंद्र जीत कौर,गायत्री जोशी,भुवन सिंह,नीरज नाथ,गणेश बोरा, अनुराग लेखक, कमल राय,राहुल पाटनी, खिलानंद खोलिया आदि उपस्थित रहे।.
