Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशे की प्रति किया जागरूक।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशे की प्रति किया जागरूक। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तराखंड के महामंगलेश्वर लोक संस्कृतिक कला केंद्र गोली मंगलपुर (चंपावत) के कलाकारों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को लोहाघाट के वीर कालू सिंह महरा चौक में दलनायक रमेश राम टम्टा के नेतृत्व में लोगों को नुक्कड़ नाटकों के जरिए नशे के प्रति जागरूक किया ।नुक्कड़ नाटक के जरिए लोक कलाकारों ने नशे से पारिवारिक व सामाजिक जीवन में होने वाले दुष्प्रभावों व नशे से होने वाली बीमारियों से मौत के बारे में जागरूक किया तथा लोगों से नशा न करने की अपील की ।दल नायक रमेश राम टम्टा ने बताया नशा हमारे पारिवारिक व सामाजिक जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर देता है । नशा हमारे बच्चों के जीवन में भी बुरा प्रभाव डालता है कहा नशा हमसे शरीर ,पैसा व इज्जत सब छीन लेता है ।उन्होंने लोगों से जीवन में नशा न करने की अपील की कलाकारों के द्वारा बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुति दी गई।

जरूरी खबरें