रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।
Laxman Singh Bisht
पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत।

लोहाघाट क्षेत्र में आज मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह सड़के नदी में तब्दील नजर आई। तो वही लोहाघाट बाराकोट सड़क प्रेम नगर में पूरी तरह नदी में तब्दील हो गई। जिस कारण आम जनता व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा बंद नालियों को खोला गया है। पर कई जगह नालियों में अतिक्रमण होने से इसका लाभ नहीं हो रहा है। सड़क मे पूरी तरह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। जिस कारण लोगों को कहीं दिक्कत है उठानी पड़ी।

लोगों ने कहा नालियों में अतिक्रमण के चलते पहली बारिश में ही सड़क नदी में तब्दील हो गई है जबकि अभी मानसून सीजन पूरा बचा हुआ है। लोगों ने कहा अगर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों को मानसूनी सीजन में काफी दिक्कते उठानी पड़ सकती हैं सड़कों से बहता हुआ पानी लोगों के घरों में घुस सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से नालियों में हुए अतिक्रमण को हटाकर नालियों को साफ रखने की मांग की है। अब देखना है जन समस्या पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट क्या कार्रवाई करता है ।नालियों से अतिक्रमण हटता है या जनता समस्या का सामना करती रहेगी।

विज्ञापन
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।