Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल गिरने से फायर कर्मियों की बैरक क्षतिग्रस्त। बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 18, 2025

अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल गिरने से फायर कर्मियों की बैरक क्षतिग्रस्त।

बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

एकमहीने में दो बार गिर चुकी है दीवार लोहाघाट मे आज शाम 6:00 बजे के लगभग एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल उस समय बच गया जब लोहाघाट अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल भरभरा कर फायर कर्मियों के बैरक में जा गिरी। दीवार गिरने से ही जोरदार आवाज से फायर कर्मी घबराकर अपनी बेरक से बाहर निकले। दीवार गिरने से बैरक को काफी नुकसान पहुंचा है तथा फायर कर्मियों का शौचालय की काफी क्षतिग्रस्त हो गया। लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर ने बताया एक महीने पहले भी अस्पताल परिसर की नवनिर्मित दीवार गिरी थी जिससे फायर स्टेशन को काफी नुकसान पहुंचा तथा एक फायर कर्मी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। और आज एक बार फिर से दीवार गिरने से बेरक व शौचालय को काफी नुकसान पहुंचा है ।कहा अब बैरक में रहने पर फायर कर्मियों को जान माल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने निर्माण दाई सस्था पर निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कहा दीवार गिरने की सूचना पुलिस अधीक्षक चंपावत को दे दी गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द दीवार निर्माण की मांग की है। कहा आगे की दीवारों को भी खतरा बना हुआ है।

जरूरी खबरें