Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : रा0महाविद्यालय में भारतरत्न पं0 गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उनका किया गया भावपूर्ण स्मरण।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

रा0महाविद्यालय में भारतरत्न पं0 गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उनका किया गया भावपूर्ण स्मरण। लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज में आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर इस महान आत्मा के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि लोहाघाट के क्षेत्र पंचायत प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक ने कहा कि महापुरुषों की जयंती हमें राष्ट्र रहेगा ' तभी हमारा अस्तित्व भी बना रहेगा" कि भावात्मक प्रेरणा देती हैं। उन्होंने पंत जी के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमालय के इस सपूत के बारे में हम जितना कहें उतना कम होगा।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ महेश त्रिपाठी ने कहा कि पंत जी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में उत्तराखंड के पहले गृहमंत्री रहे हैं। उन्होंने उनके संघर्षमय जीवन एवं राष्ट्र के लिए उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम का संयोजन डॉ दिनेश राम तथा संचालन डॉ कमलेश श्क्टा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ रुचिर जोशी, डॉ बी पी ओली, डॉ दिनेश व्यास, डॉ के सी जोशी, डॉ अभिषेक पंत डॉ लता कैडा, डॉ मनोज कुमार,डॉ सुनील कुमार, डॉ अनीता टम्टा एवं डॉ रवि सनवाल आदि विद्वान प्रवक्ता भी मौजूद थे।

जरूरी खबरें