Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

: लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन (भानू )ने लोहाघाट कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी के स्थानांतरण की करी मांग केंद्र पर वित्तीय अनियमिताओं के लगाए गंभीर आरोप कुलपति को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 8, 2023
भारतीय किसान यूनियन (भानू )ने लोहाघाट कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी के स्थानांतरण की करी मांग केंद्र पर वित्तीय अनियमिताओं के लगाए गंभीर आरोप कुलपति को भेजा ज्ञापन किसानों के हितों के लिए लोहाघाट में खोले गए कृषि विज्ञान केंद्र को भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने सफेद हाथी करार देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी की उदासीनता व किसानो की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की मांग करते हुए कुलपति गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर को ज्ञापन भेजा है संगठन ने केंद्र पर वित्तीय अन्यथाओं का भी गंभीर आरोप लगाया है संगठन जिला अध्यक्ष नवीन करायत व कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने कहा कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट ने जिन गांवों को गोद लिया है सिर्फ उन गांव में वैज्ञानिकों के द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो नहीं होना चाहिए ,मशरूम उत्पादन के लिए जिला योजना से जो 37लाख रुपए मंजूर हुए थे वह पैसा अभी तक लंबित पड़ा है केंद्र के द्वारा सिर्फ नजदीक के गांव में किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण न दिया जाए इन्हीं गांवों को वैज्ञानिकों के द्वारा ज्यादा महत्व दिया जा रहा है वर्तमान में केंद्र के प्रभारी को तुरंत यहां से तबादला किया जाए उन्होंने कहा 5 साल से अधिक जिस कर्मचारी का कार्यकाल हो गया उनको तुरंत यहां से हटाया जाए क्योंकि उनका व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है कृषि विज्ञान केंद्र केवल 2 किलोमीटर में सिमट कर रह गया है दूरदराज के किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते मुख्यमंत्री की आदर्श जिला बनाने की जो मुहीम है वह नाकाम हो रही है उन्होंने कहा नेचुरल फार्मिंग के लिए दूरदराज के इच्छुक किसानो के लिए प्रदर्शनी नहीं लगाई गई सिर्फ गोद लिए गांवो को ही प्रदर्शनी में सम्मिलित किया गया जिस कारण और किसान वंचित रह गए उन्होंने केंद्र में हो रही वित्तीय गरबरी की भी जांच की मांग कुलपति से करी है उन्होंने कहा पाली हाउस के सुधारीकरण हेतु जो धनराशि 4 लाख 22 हजार रुपए स्वीकृत हुई थी जिस पर जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है किसान नेताओं ने कहा कृषि विज्ञान केंद्र कुछ ही गांवो में सिमट कर रह गया है तथा किसानों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है किसान संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी इन मांगों को नहीं माना गया तो किसान अग्रिम कार्यवाही व आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ज्ञापन में जिला अध्यक्ष नवीन करायत,गंगादत्त जोशी ,राजेंद्र जोशी, मोहन चंद्र पांडे ,प्रकाश चंद, मनोहर राम ,गोविंद राम आदि किसानों के दस्तखत मौजूद थे

जरूरी खबरें