रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
Laxman Singh Bisht
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आज शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने पंडित उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोहाघाट नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति में पुष्प चक्र अर्पित कर भाजपा नेताओं ने पंडित उपाध्याय को याद किया। भाजपा नेताओं ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान देशभक्त व विचारक थे। भाजपा नेताओं ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम छोर में बैठे व्यक्तियो का ख्याल किया तथा उन्हें अग्रिम पंक्ति पर लाने के लिए हमेशा संघर्ष किया। कहा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बताए गए मार्ग के तहत आज भाजपा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को अग्रिम पंक्ति पर लाने का कार्य कर रही है।

जिस कारण आज सरकारी योजनाओं का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मिल रहा है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे,राजू गढ़कोटी ,सचिन जोशी , पंडित प्रवीन पांडे,अर्जुन महरा , लोहित खोलिया, अनिल जोशी, चंद्रशेखर बगौली,मुकेश बगौली, प्रिंस फर्त्याल, हर्षित फर्त्याल, मोहन फर्त्याल, पंकज ढेक सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।