रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रूमा झूमा के मंच मे बाल कलाकारों ने किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
Sun, May 24, 2026
रूमा झूमा के मंच मे बाल कलाकारों ने किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन।

चयनित कलाकार 13 व 14 जून को होने वाली प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग ।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता का बेहतर प्रयास

लोहाघाट की श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने व मंच प्रदान करने के लिए बेहतर कार्य किए जाते रहे। इसी क्रम में आज रविवार को मेहता के दिशा निर्देश पर रूमा झूमा मंच के माध्यम से जिले के बाल कलाकारों को मंच प्रदान किया गया। रामलीला मंच में नन्हे कलाकारों का आज नृत्य, गायन व वादन का ऑडिशन लिया गया जिसमें बड़ी संख्या में जिले के लोहाघाट, चंपावत व पाटी क्षेत्र के बाल कलाकारों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया ऑडिशन को लेकर नन्हे कलाकारों में काफी उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया वह विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के द्वारा किया गया। उन्होंने रामलीला कमेटी अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की तथा बाल कलाकारों का हौसला बढ़ाया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया आज क्षेत्र के उभरते बाल कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए रूमा झूमा के माध्यम से उनकी नृत्य ,गायन व वादन प्रतिभा का ओडिशन लिया गया उन्होंने कहा ऑडिशन में चयनित कलाकारों को 13 व 14 जून को होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। ऑडिशन में बड़ी संख्या में बाल कलाकार पहुंचे हुए थे। जिनके द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी गई। मेहता ने बताया रामलीला कमेटी के द्वारा 3 से 11 जून तक कुमाऊनी भाषा में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

13 व 14 जून को रुमा झुमा नृत्य गायन व वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तथा 12 जून को क्षेत्र के पुराने फुटबॉल खिलाड़ियों को भी कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। तथा महिला रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। मालूम और रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के द्वारा अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लोहाघाट में प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव ,देवीधार महोत्सव और रामलीला के माध्यम से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

लोहाघाट का होली रंग महोत्सव प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है तथा देश के प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन भी इसी मंच की देन है। जीवन सिंह मेहता ने कहा उनका पूरा प्रयास है क्षेत्र की संस्कृति व क्षेत्र के कलाकारों को आगे बढ़ाना । उन्होंने समस्त सहयोगियों व अभिभावकों को धन्यवाद दिया कार्यक्रम का संचालन प्रकाश राय का रहा। कार्यक्रम में रोहन राजपूत,राकेश मेहता,दीप जोशी, अजय कलखुरिया, जगदीश जोशी,हेमंत पुनेठा, कैलाश बगौली आदि के द्वारा सहयोग किया गया।
