Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: लोहाघाट:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बाल विकास विभाग ने क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 27, 2023
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बाल विकास विभाग ने क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित जिला बाल विकास विभाग के द्वारा शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आई छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया लोहाघाट के युवा भवन में सीडीपीओ मंजू लता यादव की अध्यक्षता व पुष्पा पाटनी के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व विशिष्ट अतिथी जिला बाल कल्याण समिति सदस्य राजू गरकोटी ने विभिन्न विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया उन्होंने कहा आज बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है उन्होंने कहा आज बेटियां खेल ,विज्ञान ,चिकित्सा आदि के क्षेत्र में पुरुषों से काफी आगे है इसके अलावा मिशन चंद्रयान में महिला वैज्ञानिक की भागीदारी काफी ज्यादा थी उन्होंने सभी छात्राओं से अपने तय किए गए लक्ष्य की ओर पूरी मेहनत से आगे बढ़ने की अपील करी
  • साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता से बेटियों को बचाने तथा पढ़ाने की अपील करी वही सीडीपीओ मंजू लता ने कहा सरकार के द्वारा बेटियों को आगे बढ़ाने और पढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई है नौकरी में भी बेटियों को आरक्षण दिया गया है उन्होंने लोगों से कन्या भ्रूण हत्या न करने तथा बेटियों को बचाने की अपील करी उन्होंने कहा बेटी है तो कल है कार्यक्रम में सुपरवाइजर कमला मर्तोलिया मौजूद रही वही कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन पेंटिंग बनाई हुई थी जिसकी अतिथियों के द्वारा काफी सराहना करी गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें