Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:क्रिश्चियन परिवारों ने प्रशासन से कब्रिस्तान के लिए भूमि देने व चर्च की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 8, 2023
लोहाघाट में कब्रिस्तान ना होने के चलते क्रिश्चियन परिवार अंतिम संस्कार के लिए 15 किलोमीटर दूर फुलगड़ी (चंपावत) जाने को मजबूर सैकड़ों वर्षों से लोहाघाट में रहने वाले लगभग 8 क्रिश्चियन परिवारों के सामने मृतकों का अंतिम संस्कार करना किसी चुनौती से कम नहीं है उन्होंने प्रशासन से कब्रिस्तान के लिए भूमि देने की मांग करते हुए तथा उनकी चर्च की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग करी क्रिश्चियन परिवार की रेखा ,सुरेश डेविड , प्रदीप, रॉबिन, दीपक ,प्रकाश आदि ने कहा जब उनके परिवार में किसी की मौत हो जाती है तो उन लोगों के सामने मृत व्यक्ति को दफनाने की बड़ी भारी समस्या हो जाती है उन्हें लोहाघाट में दफनाने के लिए जगह ना मिलने के कारण 15 किलोमीटर दूर चंपावत के फूलगड़ी ले जाना पड़ता है जहां जमीन खरीद कर उन्हें मृत व्यक्ति को दफनाना पड़ता है रेखा ने बताया आज उनके ससुर एलेग्जेंडर का निधन हो गया लेकिन लोहाघाट में दफनाने की जगह ना मिलने के कारण उनको गाड़ी किराए में लेकर तथा जमीन खरीदकर उन्हें चंपावत में दफनाना पड़ रहा है जिस कारण उन लोगों पर काफी ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ता है रेखा ने बताया जबकि लोहाघाट में जीजीआईसी के पास क्रिश्चिचनो की बरसों पुरानी चर्च की भूमि है तथा एसएसबी कार्यालय के पास कब्रिस्तान की भूमि जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर दिया है उन्होंने प्रशासन से चर्च की भूमि से कब्जा हटवाने तथा उन्हें कब्रिस्तान के लिए भूमि देने की मांग करी है उन्होंने कहा जबकि लोहाघाट में हर धर्म के लोगों के अंतिम संस्कार का स्थल बना हुआ है सिर्फ क्रिश्चियन परिवार को अंतिम संस्कार की सुविधा से वंचित रखा गया है जबकि यह उनका मौलिक अधिकार है और वे बरसों से लोहाघाट के स्थाई निवासी हैं उन्होंने सरकार व प्रशासन से उन्हें कब्रिस्तान के लिए भूमि देने की मांग करी है वहीं लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा प्रशासन के द्वारा जीजीआईसी के पास चर्च की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाया गया है तथा कब्रिस्तान की भूमि के लिए प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई करी जाएगी तथा शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर कब्रिस्तान की भूमि के लिए विधिवत कार्रवाई करी जाएगी वही लोहाघाट के क्रिश्चियन परिवार के सबसे बुजुर्ग एलेग्जेंडर के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया स्थानीय लोगों ने कहा क्रिश्चियन परिवारों की समस्या वाजिब है जिसका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए उनकी इस प्रमुख समस्या का समाधान करना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें