Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट: क्रिश्चियन परिवारों ने कब्रिस्तान व चर्च की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 14, 2023
  लोहाघाट के क्रिश्चियन परिवारों के कब्रिस्तान और चर्च की भूमि में हुए अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है सोमवार को क्रिश्चियन परिवारों ने प्रकाश डेविड के नेतृत्व में अपनी कब्रिस्तान व चर्च की भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर लोहाघाट में डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात कर ज्ञापन दिया तथा डीएम से कब्रिस्तान व चर्च की भूमि से अतिक्रमण हटाने व उन्हें भूमि का कब्जा देने की मांग करी क्रिश्चियन परिवारों ने डीएम पांडे को बताया कि उनका ब्लॉक कार्यालय के पास पुश्तैनी कब्रिस्तान तथा जीजीआईसी के पास चर्च था जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर दिया है उन्होंने कहा कब्रिस्तान में जगह न होने के कारण अब उन्हें मृत् व्यक्तियों को दफनाने के लिए चंपावत जाना पड़ता है तथा भूमि खरीद कर सव दफनाना पड़ता है वहीं डीएम चंपावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रिश्चियन परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनकी समस्या के समाधान का पूरा प्रयास करेंगे इस मामले की जांच करवाई जाएगी ज्ञापन देने में दीपक कुमार, प्रदीप डेविड, रेखा डेविड ,आशा डेविड ,जागृति राजेश ,सुरेश डेविड ,प्रहलाद सिंह मेहता ,विपिन गोरखा ,गोपाल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें