रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
Laxman Singh Bisht
झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते

झूमाधुरी नंदाष्टमी मेले के सफल आयोजन के बाद रविवार को झूमाधुरी मंदिर परिसर और मंदिर तक पहुंचने वाले पैदल मार्गों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण मंदिर परिसर और रास्तों में एकत्र हुए कचरे को अभियान के दौरान साफ किया गया। 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर सफाई अभियान में प्रतिभाग किया।शशांक पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि
सफाई अभियान के दौरान मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र और पैदल रास्तों की सफाई कर कूड़ा एकत्र किया गया। स्थानीय लोगों और आईटीबीपी जवानों ने श्रमदान करते हुए धार्मिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। मेले के बाद किए गए इस अभियान से मंदिर परिसर को फिर से साफ-सुथरा और व्यवस्थित रूप दिया गया।नंदाष्टमी मेले के आयोजन में भी 36वीं वाहिनी आईटीबीपी की ओर से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के निर्देशन में आईटीबीपी द्वारा मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया। स्थानीय लोगों ने मेले के दौरान आईटीबीपी द्वारा दिए गए सहयोग के साथ ही मेले के बाद स्वच्छता अभियान में जवानों की सहभागिता की सराहना की।स्थानीय लोगों ने कहा कि झूमाधुरी मंदिर क्षेत्र धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मंदिर परिसर और इसके पैदल मार्गों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आईटीबीपी और स्थानीय लोगों का संयुक्त सफाई अभियान धार्मिक स्थल की स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता की भी मिसाल बना।

इस अवसर पर संजय पाटनी, विनीत पाटनी, प्रमोद पाटनी, राजेंद्र पाटनी, मदन विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। अभियान में प्रतिभाग करने वाले लोगों ने भविष्य में भी झूमाधुरी मंदिर परिसर और पैदल मार्गों को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद