Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:उत्तरायणी कोतिक में सीएम धामी ने लोह उद्यमी अमित कुमार को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तरायणी कोतिक में सीएम धामी ने लोह उद्यमी अमित कुमार को किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

उत्तरायणी कोतिक में सीएम धामी ने लोह उद्यमी अमित कुमार को किया सम्मानित।संकल्प फाउंडेशन संस्थापक श्रीमती गीता धामी के द्वारा देहरादून में उत्तरायणी मेले का आयोजन किया गया ।जिसमें लोहाघाट के लोह उद्यमी अमित कुमार भी अपने लोहे से बने उत्पादों को लेकर पहुंचे हुए थे। अमित कुमार की सस्था के द्वारा तैयार किए गए लोह उत्पादों को जनता के द्वारा काफी पसंद किया गया तथा बड़ी तादात में देहरादून की जनता ने अमित के लोह उत्पादों की खरीदारी की। वही मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा लोहाघाट के लोहे को पूरे देश में पहुंचाने और इसको एक नई पहचान दिलाने के लिए सम्मानित किया तथा हर संभव मदद का भरोसा अमित कुमार को दिया। मालूम हो अमित कुमार लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर का संचालन कर लोहे से बने कई उत्पाद तैयार करते हैं ।इस कार्य में क्षेत्र के कई लोह शिल्पी जुड़े हुए हैं ।जिन्हें अमित कुमार के माध्यम से अच्छा रोजगार प्राप्त होता है। अमित कुमार को कई मंचों में सम्मानित किया जा चुका है। अमित कुमार ने सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया। तथा उनका उत्साह बढ़ाने के लिए चंपावत जिला प्रशासन को भी अमित कुमार के द्वारा धन्यवाद दिया गया है।

जरूरी खबरें