Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

चंपावत:जिला पंचायत चम्पावत की द्वितीय बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

लोहाघाट:प्रधान संगठन लोहाघाट ने समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रधान संगठन लोहाघाट ने समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

प्रधान संगठन लोहाघाट ने समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन।ग्राम प्रधान संगठन विकासखंड लोहाघाट के अध्यक्ष पवन भट्ट के नेतृत्व में आज मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने डीएम चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात कर ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया। ग्राम प्रधानों ने कहा आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने हेतु जिले की समस्त ग्राम पंचायत को सशक्त करना होगा। ताकि प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य हो तभी पंचायत अपने आप में सक्षम हो पाएगी। ग्राम प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी के सामने निम्न मांगों को प्रमुखता से रखा

1:उरेडा के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में समान सोलर लाइट का वितरण.

2: जिला योजना में ग्राम प्रधान के प्रस्ताव को प्राथमिकता दी जाए।

3: ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले विद्यालय में होने वाले विकास कार्यों तथा पंचायत घरों की मरम्मत व निर्माण में कार्य दाई सस्था ग्राम पंचायत को बनाया।

4: मनरेगा ( जी राम जी) को सतत धरातल में उतरने तक पूर्व में प्रस्तावित योजनाओं को सुचारू रूप से धरातल पर उतारा जाए ताकि विकास कार्य व दैनिक मजदूर प्रभावित न हो।

5: जी राम जी योजना पूर्व में मनरेगा में चंपावत जनपद के विभिन्न गांव के विभिन्न तोको में नेटवर्किंग की सुविधा है जिससे कि दो टाइम ऑनलाइन हाजिरी लगाना संभव नहीं है ।जनपद चंपावत की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए चंपावत जनपद में ऑनलाइन हाजिरी बंद की जाए।

6: मनरेगा के तहत पूर्व में संपन्न किए गए विकास कार्यों का मटेरियल पार्ट का भुगतान जल्द किया जाए।

7: ग्राम पंचायत के अंतर्गत समस्त पारिवारिक जानकारी प्रधान के पास रहती है। पूर्व की भांति परिवार रजिस्टर की नकल का कार्यभार प्रधानों को सोपा जाए ।

जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉक्टर अमर सिंह कुटियाल, संजय पांडे ,त्रिभुवन तिवारी, देवेंद्र अधिकारी, मनोज सामंत महेश जोशी ,पंकज बोरा ,प्रीतम अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें