Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीओ चंपावत ने फायर स्टेशन व थाना लोहाघाट का किया आकस्मिक निरीक्षण। अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

सीओ चंपावत ने फायर स्टेशन लोहाघाट/ थाना लोहाघाट का किया आकस्मिक निरीक्षण।

अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा ने सोमवार को फायर स्टेशन लोहाघाट व थाना लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सीओ चंपावत के द्वारा सभी पुलिस व फायर के अधिकारियो व कर्मचारियों से उनकी निजी,पारिवारिक तथा विभागीय समस्याओं के बारे में पूछा । तथा उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओ का मौक़े पर समाधान किया गया।निरीक्षण के दौरान मानसून के मद्देनज़र सभी आपदा बचाव उपकरणों को ठीक व बचाव कार्य हेतु तैयारी की दशा में रखने के निर्देश दिये गये।साथ ही थाना लोहाघाट में नियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने व निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया तथा थाना लोहाघाट में निर्माणाधीन 6 आवासीय भवनों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को नियत समय से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जरूरी खबरें