Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नालियां बंद होने से नदी में तब्दील हुई महाविद्यालय सड़क जनता परेशान।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

नालियां बंद होने से नदी में तब्दील हुई महाविद्यालय सड़क जनता परेशान।

कल गुरुवार शाम लोहाघाट नगर में हुई मूसलाधार बारिशों व ओलावृष्टि से लोहाघाट की महत्वपूर्ण डिग्री कॉलेज सड़क में बाड़ी गाड़ के पास नालियां बंद होने से सड़क नदी में तब्दील हो गई। नालिया बंद होने से वर्षा का पानी व गंदगी सड़क में बहती नजर आई जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है तथा संबंधित विभाग से जल्द डिग्री कॉलेज सड़क की बंद पड़ी नालियों को खोलकर समस्या के समाधान की मांग की है।लोगों ने कहा जरा सी बारिश होते ही सड़क नदी में तब्दील हो रही है तथा वर्षा जल के साथ बहने वाली गंदगी से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द बंद पड़ी नालियों को खोलकर समस्या के समाधान की मांग लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से की है। कहा मानसून काल आने वाला है अगर जल्द बंद नालियां नहीं खोली गई तो लोगों को यहां पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जरूरी खबरें