रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर उप जिला चिकित्सालय में शोक सभा। स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया दुख।
Laxman Singh Bisht
Wed, May 20, 2026
पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर उप जिला चिकित्सालय में शोक सभा। स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया दुख।

लोहाघाट । 19 मई को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का आकस्मिक निधन हो गया था। पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर आज बुधवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों ने उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व मे पूर्व सीएम स्वर्गीय खंडूरी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर दुख जताते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा भी शामिल हुई।
चिकित्सा अधीक्षक विराज राठी ने कहा पूर्व सीएम स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के समस्त स्वास्थ्य कर्मी दुख जताते हैं तथा भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं ।उन्होंने कहा स्वर्गीय खंडूरी एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे तथा कर्मचारी हित में उनके द्वारा कई अहम फैसले लिए गए। वही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा स्वर्गीय खंडूरी उत्तराखंड के ईमानदार मुख्यमंत्रीयो मे से एक थे ।

अपने शासनकाल के दौरान स्वर्गीय खंडूरी के द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिनमें नौकरियों से इंटरव्यू को हटाना एक बड़ा फैसला था। इसके अलावा पूर्व सीएम खंडूरी के द्वारा युवाओं व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की गई थी। उन्होंने बताया पूर्व सीएम खंडूरी के निधन से प्रदेश को बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा अपनी ईमानदारी व ठोस निर्णय के लिए स्वर्गीय खंडूरी हमेशा याद किए जाएंगे ।उन्होंने स्वर्गीय खंडूरी को एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। शोक सभा में समस्त स्वास्थ्य कर्मी व अस्पताल में आई जनता मौजूद रही।