Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी मनीष कुमार की जनसुनवाई में 106 शिकायतों का त्वरित निस्तारण। दिव्यांग बच्चे के उपचार हेतु थेरेपी

लोहाघाट:बजट के अभाव मे लटका लोहाघाट रोडवेज कार्यालय का निर्माण कार्य। 7.16 करोड़ की लागत से होना था निर्माण कार्य ।

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 125.96 लाख की योजना से बेलखेत में मिल रही आपदा सुरक्षा की मजबूती

चंपावत:एनएच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां

मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा उद्घाटन।मीठे रीठे के चमत्कार का साक्षी बनेगा रीठा साहिब, जोड़ मेले में उमड़े

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बजट के अभाव मे लटका लोहाघाट रोडवेज कार्यालय का निर्माण कार्य। 7.16 करोड़ की लागत से होना था निर्माण कार्य ।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 25, 2026

बजट के अभाव मे लटका लोहाघाट रोडवेज कार्यालय का निर्माण कार्य। 7.16 करोड़ की लागत से होना था निर्माण कार्य ।

इस बार भी टपकती छत के नीचे कटेगी रोडवेज कर्मियों की बरसात।

बरसों से टिन सेड के नीचे कार्य करने को मजबूर रोडवेज कर्मी। आंधी तूफान में पेड़ गिरने का खतरा।

एससीपी योजना से 7.16 करोड़ की लागत से होना निर्माण कार्य।

लगभग एक वर्ष पूर्व लोहाघाट के रोडवेज बस स्टेशन व छमनिया वर्कशाप में एससीपी योजना से 7.16 करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य होना प्रस्तावित था। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी रोडवेज बस स्टेशन कार्यालय निर्माण में कोई प्रगति नहीं हो पाई। मामला बजट के अभाव में लटका हुआ है। रोडवेज कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव आने पर लोहाघाट नगर में खुशी जताते हुए लोगों ने मिठाइयां बांटी थी ।रोडवेज कर्मियों मे भी काफी खुशी थी क्योंकि बरसों से रोडवेज कर्मी कच्चे टिनसेड में कार्य करने को मजबूर है जहा बरसात में टिन सेड की टपकती छतों के नीचे उन्हें कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा आंधी तूफान में भी पेड़ गिरने का खतरा बना रहता है। पेयजल निर्माण निगम के द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना था। कार्य दाई सस्था के मुताबिक एससीपी योजना से 7.16 करोड रुपए की लागत से लोहाघाट के स्टेशन बाजार स्थित रोडवेज कार्यालय में टिकट काउंटर ,अकाउंट ऑफिस ,ड्राइवर कंडक्टर विश्राम कक्ष , स्टेशन इंचार्ज कक्ष का निर्माण कार्य होना था तथा इसके अलावा छमनिया स्थिति वर्कशॉप में एजीएम कार्यालय ,फोरमैन कार्यालय ,वर्कशॉप कक्ष ,स्टोर कक्ष व वॉशिंग स्टेशन आदि का निर्माण कार्य होना था। निर्माण दाई सस्था के मुताबिक उनके द्वारा एस्टिमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है पर शासन से अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। एससीपी योजना में वित्त की कमी होने के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। कहा वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल कार्य शुरू न होने का खामियाजा रोडवेज कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। वही लोहाघाट के एजीएम वर्मा ने बताया रोडवेज कार्यालय में पक्का भवन न होने के कारण रोडवेज कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बरसात में टिन की छत टपकती हैं तथा आंधी तूफान में पेड़ गिरने से जनहानि का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया ड्राइवर कंडक्टर विश्राम कक्ष ना होने की वजह से लंबी दूरी से आने वाले चालक परिचालकों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। कहा अगर जल्द रोडवेज कार्यालय भवन का निर्माण होता है तो परिवहन निगम के कर्मचारियों की कई समस्याओं का समाधान होगा उन्होंने कहा निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की जांच हो चुकी है पर इससे आगे क्या कार्रवाई हुई है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। रोडवेज कर्मियों,नगर की जनता व जनप्रतिनिधियों ने भी शासन प्रशासन से जल्द से जल्द बजट जारी कर रोडवेज कार्यालय भवन निर्माण की मांग की है।

जरूरी खबरें