Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग खाली बर्तनों के साथ निर्माण स्थल पहुंची लोहाघाट विकास संघर्ष समिति

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

लोहाघाट सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग खाली बर्तनों के साथ निर्माण स्थल पहुंची लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

योजना निर्माण की मांग को लेकर सरयू नदी के तट पर की जमकर नारेबाजी।

लोहाघाट नगर में हो रही पेयजल किल्लत तथा सरयू लिफ्ट योजना निर्माण कार्य में कोई प्रगति न होने पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने गहरी नाराजगी जताई है। आज रविवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में समिति सदस्य निर्माण कार्य में हो रही देरी का विरोध जताने के लिए खाली बर्तनों के साथ पानी भरने 35 किलोमीटर दूर सरयू लिफ्ट योजना निर्माण स्थल पहुंचे।

जहां उन्होंने सरयू नदी से खाली बर्तनों में पानी भरा। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व समिति सदस्यो ने बताया लोहाघाट नगर में गर्मी के मौसम में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है लोगों को तीन से चार दिन में नाम मात्र का पानी उपलब्ध जल संस्थान के द्वारा कराया जा रहा है। जनता नौलो, धारो व हैंड पंपो से पानी ढोने को मजबूर है। गोरखा ने कहा संघर्ष समिति के प्रयासों व जनता की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण को स्वीकृति दी थी।

पर अभी तक योजना निर्माण में धरातल में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा नगर वासी पेयजल के लिए काफी परेशान है। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द सरयू लिफ्ट योजना निर्माण का कार्य शुरू करने की मांग की है। इस दौरान लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने सरयू नदी के किनारे सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कहा अगर जल्द योजना पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति जनता को लेकर एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर देगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी विपिन गोरखा ने कहा जल्द से जल्द सरयू लिफ्ट योजना का निर्माण हो और जनता को जल्द से जल्दी इसका लाभ मिले सरयू का पानी लोगों के घरों तक पहुंचे। इस दौरान समिति के वरिष्ठ संरक्षक रमेश बिष्ट अजय गोरखा, राज किशोर शाह ,ललित शाह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें