रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बंदी ग्रह की भूमि पर बने मल्टी स्टोरी पार्किंग व्यापार संघ अध्यक्ष की जिलाधिकारी से मांग।
Laxman Singh Bisht
Wed, Mar 18, 2026
बंदी ग्रह की भूमि पर बने मल्टी स्टोरी पार्किंग व्यापार संघ अध्यक्ष की जिलाधिकारी से मांग।
पार्किंग निर्माण की मांग को लेकर जिला अधिकारी को दिया मांग पत्र।
लोहाघाट के स्टेशन बाजार स्थित न्यायिक बंदी गृह से विचाराधीन बंदियो को पिथौरागढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है। जिस कारण अब यह भूमि खाली हो गई है। इस स्थान पर व्यापार संघ अध्यक्ष लोहाघाट मनीष जुकरिया के द्वारा जनहित को देखते हुए मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की मांग की गई है। पार्किंग निर्माण को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात कर इस भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की मांग की तथा जिलाधिकारी को व्यापार मंडल की ओर से एक मांग पत्र सोपा। व्यापार संघ अध्यक्ष ने जिला अधिकारी को बताया नगर क्षेत्र में कोई भी नियत पार्किंग ना होने से दिन प्रतिदिन यातायात अवरुद्ध होता रहता है जिससे जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है कहा स्टेशन बाजार में पार्किंग की नितांत आवश्यकता है। यदि बंदी गृह के स्थान पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण हो तो उक्त समस्या स्वत:समाप्त हो जाएगी। और व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोतरी भी होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए इस स्थान पर मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की मांग की है। व्यापार अध्यक्ष संघ अध्यक्ष ने बताया जिलाधिकारी के द्वारा मामले में गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा अगर इस स्थान पर पार्किंग का निर्माण होता है व्यापारियों, आम जनता के साथ-साथ ग्राहकों को भी अपने वाहन खड़ा करने में सुविधा होगी जिससे नगर के व्यापार में बढ़ोतरी भी होगी और यातायात समस्या का भी समाधान होगा। उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी जनहित को देखते हुए यहां पार्किंग निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी व व्यापार मंडल जिले उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली भी मौजूद रहे।