Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमित संसाधनों के बावजूद योग में कर रही है कमाल जनकॉण्डे की नन्ही हर्षिता माहरा।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

सीमित संसाधनों के बावजूद योग में कर रही है कमाल जनकॉण्डे की नन्ही हर्षिता माहरा।

कहते हैं प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती है। चंपावत जिले की ग्राम पंचायत जनकॉण्डे की कक्षा 8 की छात्रा कु. हर्षिता माहरा की योग प्रतिभा को देख लोग हैरान है कि बिना किसी संसाधनों व उचित प्रशिक्षण के भी हर्षिता कठिन से कठिन योग को आसानी से कर लेती है। हर्षिता को प्रोत्साहन एवं उचित मार्गदर्शन व प्रशिक्षण मिले तो वह योग के क्षेत्र में चंपावत जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है। हर्षिता की योग प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए के जनकॉण्डे के जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से हर्षिता को योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संसाधन व उचित मार्गदर्शन देने की मांग की है।

अशोक माहरा ने कहा जिलाधिकारी के द्वारा जनपद के युवाओं को खेल एवं अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। अशोक माहरा ने जिलाधिकारी को बताया ग्राम पंचायत जनकॉण्डे के एक दूरस्थ क्षेत्र ज़ाख तोक की प्रतिभाशाली बालिका कु. हर्षिता माहरा, पुत्री स्वरूप सिंह माहरा वर्तमान में कक्षा 8 की छात्रा हैं। अत्यंत सीमित संसाधनों एवं बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के भी यह बालिका उच्च स्तर के योग एवं कठिन आसनों को आसानी से कर लेती है जो बालिका की असाधारण प्रतिभा का परिचायक है।

कहा पूर्व में एलोरा ग्रुप के सीईओ राज भट्ट के द्वारा हर्षिता की प्रतिभा को देखकर उन्हें योग गुरु बाबा रामदेव के योग केंद्र में भेजने की बात कही थी किंतु उचित संपर्क एवं मार्गदर्शन के अभाव में यह प्रयास आगे नहीं बढ़ सका। अशोक माहरा ने जिलाधिकारी से इस बालिका की प्रतिभा को उचित मंच, प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान करने की मांग की है ताकि उसकी प्रतिभा के साथ न्याय हो सके तथा वह भविष्य में जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सके। मालूम हो हर्षित बिना किसी प्रशिक्षण व संसाधनों के कठिन से कठिन योग व आसान आसानी से कर लेती है अगर इस बालिका को उचित प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराए जाए तो यह बालिका योग के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ सकती है।

जरूरी खबरें