Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

किसानो की प्रशासन से लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग

चंपावत जिले की खेतीखान क्षेत्र की ग्राम सभा गोशनी में लंगूर किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए है। किसानों के द्वारा कड़ी मेहनत से उगाई गई खेती ,फल व सब्जियों को लंगूरो के झुंड बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस कारण किसान काफी परेशान है। किसानों ने कहा कड़ी मेहनत से उनके द्वारा खेती की जाती है पर लंगूरों के द्वारा उनकी खेती को पूरी तरह बर्बाद किया जा रहा है जिस कारण किसानों में गुस्से के साथ-साथ मायूसी भी है। किसानों ने बताया अगर वह लंगूरों को भगा रहे हैं तो लंगूर उन पर हमला कर रहे हैं।किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मामले में जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा ने बताया खेती खान क्षेत्र के गोशनी व उसके आसपास के गांवो में लंगूरों के द्वारा किसानों के द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार किए गए फल सब्जी व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है ।

इसके अलावा लंगूर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी खतरा बन गए है। उन्होंने प्रशासन व वन विभाग से लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें