Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डाइट के शिक्षक नवीन ओली को सेवानिवृत्ति पर दी गयी भावभीनी विदाई

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

डाइट के शिक्षक नवीन ओली को सेवानिवृत्ति पर दी गयी भावभीनी विदाई 35 वर्ष की अविरल राजकीय सेवा के बाद डाइट लोहाघाट में पुस्तकालयाध्यक्ष एवं सांख्यिकीकार के पद पर कार्यरत नवीन ओली सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर डाइट में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने उनकी सज्जनता, विद्वता औऱ कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनको दीर्घायु एवं सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर शिक्षक नवीन ओली के अकादमिक जीवन यात्रा पर तैयार एक डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। डीएलएड प्रशिक्षुओं तथा अन्य डाइट संकाय सदस्यों द्वारा शिक्षक नवीन ओली की उदार, कर्मठ और सौम्य जीवन शैली को अनुकरणीय बताया। वक्ताओं ने उनके द्वारा संस्थान के पुस्तकालय को भव्य स्वरूप प्रदान करने, संस्थान के नियोजन सेल में किए गए योगदान तथा अन्य अवसरों पर डाइट के उन्नयन हेतु किये के अविस्मरणीय प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की। डॉ कमल गहतोड़ी, डॉ अनिल मिश्र, डॉ अवनीश शर्मा, डॉ लक्ष्मीशंकर यादव, शिवराज तड़ागी, डॉ नवीन जोशी, डॉ पारुल शर्मा, नवीन उपाध्याय, मनोज भाकुनी, अखिलेश श्रीवास्तव, कृष्ण सिंह ऐरी, भगवती जोशी, कैलाश फरत्याल, सँध्या पांडेय, मंजू मेहता, दिनेश गड़कोटी, खिलानन्द जोशी औऱ डी एल एड प्रशिक्षुओं ने भी उन्हें शुभकामनायें प्रदान की। समस्त डाइट परिवार द्वारा शिक्षक नवीन ओली को उनके गृह क्षेत्र सुई तक ढोल नगाड़ों के साथ समारोह पूर्वक विदा किया गया।

जरूरी खबरें