Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

चंपावत:वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार

लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट आपदा को लेकर हर तहसील में बनाए गए हैं आपदा कंट्रोल रूम :एसडीएम लोहाघाट

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

जिले में नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर। चंपावत जिले में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के चलते बारिश का दौर शुरू हो चुका है तो वही आपदाओं को लेकर चंपावत जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की राम गंगा, सरयू व महाकाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।एसडीएम लोहाघाट ने बताया लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में आपदा को लेकर सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।हर तहसील में आपदा कंट्रोल रूम बनाया गए हैं ।जिनके प्रभारी तहसीलदार और आरके को नियुक्त किया गया है। तथा तहसील को दो सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा आपदा राहत शिविर बनाए गए है। ताकि आपदा के वक्त प्रभावितों को वहा रखा जा सके.तथा राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग में मशीने तैनात करने के निर्देश संबंधित विभागों दे दिए गए है तथा सड़क बंद होने की दशा में सड़को को तत्काल खोलने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है । एसडीएम लोहाघाट ने आपदा आने की स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने, नदी नालों के किनारे न जाने तथा मौसम को देखकर यात्रा करने की अपील जनता से की है। तो वही फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर ने बताया एसपी चंपावत के निर्देश पर आपदा व दुर्घटनाओं से निपटने को अग्निशमन विभाग पूरी तरह तैयार है।आपदा उपकरणों को चाक चोबंद किया गया है ।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना होने पर तत्काल फायर विभाग को सूचना दी जाए जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें